कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली भाबर मण्डल की मासिक बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य के सबसे अधिक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रमोद डोबरियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि बाला केष्टवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद शशिकांत जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन बिंजोला, पार्षद श्रीधर प्रसाद वेदवाल, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक नीरज डबराल, पर्यटन प्रकोष्ठ सह संयोजक श्रीकांत गौड़, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसलता, जिला मंत्री आराधना द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
