Skip to content
September 12, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल

मंजू रावत May 11, 2026
WhatsApp-Image-2026-05-10-at-11.08.16-PM.jpeg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा डॉ. भावना डोभाल को देहरादून महानगर जिला (महिला मोर्चा) का प्रभारी नियुक्त कर संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन में एक दूरदर्शी एवं प्रभावशाली निर्णय के रूप में देखी जा रही है।

डॉ. भावना डोभाल का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन प्रारंभ से ही संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिचायक रहा है। उनका सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जहां वे राजकीय महाविद्यालय डोईवाला की प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों तक उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व का प्रभावशाली परिचय दिया।

एबीवीपी में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश छात्रा प्रमुख, प्रदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने युवाओं और मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. भावना डोभाल अपनी कर्मठता, अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए जानी जाती हैं। उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय जनसंपर्क क्षमता निश्चित रूप से महिला मोर्चा देहरादून महानगर जिले को नई दिशा, नई गति और नई मजबूती प्रदान करेगी।

पार्टी नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
Next: चारधाम यात्रा में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला, 29 दिनों में 55 यात्रियों की मौत

Related Stories

FB_IMG_1789197715688
  • उत्तराखंड

डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित

मंजू रावत September 12, 2026 0
FB_IMG_1789039054259
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789033164374
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित FB_IMG_1789197715688 1
  • उत्तराखंड

डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित

मंजू रावत September 12, 2026 0
कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 2
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 3
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 4
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 5
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.