Skip to content
September 11, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Blog
  • थलापति विजय के सीएम बनने पर फंसा पेच, शपथ से पहले तमिलनाडु के राज्यपाल ने रखी ये शर्त
  • Blog

थलापति विजय के सीएम बनने पर फंसा पेच, शपथ से पहले तमिलनाडु के राज्यपाल ने रखी ये शर्त

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
tamilnadu-governar.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 234 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन सरकार गठन को लेकर अब भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

गुरुवार को टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने विजय से बहुमत साबित करने को कहा है। राज्यपाल का कहना है कि स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है। ऐसे में टीवीके अभी बहुमत के आंकड़े से 10 सीट पीछे है। हालांकि कांग्रेस ने विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद टीवीके को सरकार बनाने के लिए कुछ और विधायकों की जरूरत बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल को उन कांग्रेस विधायकों की सूची भी सौंपी है, जिन्होंने समर्थन देने की सहमति दी है। इसके बावजूद राजभवन की ओर से अभी तक सरकार गठन या शपथ ग्रहण को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। बुधवार को विजय ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तमिलनाडु की राजनीति में पहली बार चुनाव लड़कर इतनी बड़ी सफलता हासिल करने वाली टीवीके के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती बहुमत जुटाने की है। वहीं राज्यपाल भी राज्य में स्थिर सरकार सुनिश्चित करने के लिए सभी संवैधानिक पहलुओं पर सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड : मई में दिसंबर जैसी ठंड, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
Next: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल से बुजुर्ग को मिला न्याय, हुई घर वापसी, प्रशासन ने दिया सुरक्षा व रख रखाव का आश्वासन

Related Stories

IMG-20260602-WA0060
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

मंजू रावत June 3, 2026 0
Screenshot_2026-05-08-22-08-21-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
  • Blog

127वीं शहादत दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी वासुदेव हरि चापेकर

मंजू रावत May 9, 2026
shubhendu-adhikari.jpg
  • Blog

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ राज: शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

मंजू रावत May 9, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 1
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 3
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 4
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर FB_IMG_1788953767667 5
  • उत्तराखंड

“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.