Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें विभाग – पीडी डीआरडीए
  • उत्तराखंड

समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें विभाग – पीडी डीआरडीए

Preeti Rani May 9, 2026
1778245062_IMG-20260508-WA0026.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

पौड़ी : कोट विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत, बीडीसी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से पेयजल, वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से जुड़े विषयों पर जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी समस्याओं के समाधान के बाद उसकी आख्या भी प्रस्तुत करें, जिससे कार्यों की नियमित समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है।

ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि बैठक में उठाए गए विषयों पर गंभीरता से कार्य करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख अनिल गुसाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण, एडीओ पंचायत अजय, एडीपीआरो प्रदीप सुंदरियाल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
Next: श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स

Related Stories

IMG-20260602-WA0072
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
IMG-20260528-WA0057
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
IMG-20260522-WA0038
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Trending News

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न IMG-20260602-WA0072 1
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश IMG-20260602-WA0060 2
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प IMG-20260528-WA0057 3
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन IMG-20260522-WA0038 4
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0
एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण IMG-20260522-WA0082 5
  • उत्तराखंड

एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण

Preeti Rani May 22, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.