जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में युवाओं को रोजगार एवं बेहतर कैरियर विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से जयहरीखाल एवं कल्जीखाल विकासखंड के राजकीय महाविद्यालयों में कैरियर काउंसिलिंग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक योजनाओं, कौशल विकास तथा देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
भक्त दर्शन राजकीय पीजी कॉलेज जयहरीखाल एवं राजकीय पीजी कॉलेज कल्जीखाल में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना, जापान-जर्मनी में रोजगार की संभावनाओं, आवश्यक कौशल, प्रशिक्षण एवं तैयारियों की जानकारी दी गई। साथ ही रुचि, योग्यता एवं कौशल के अनुरूप कैरियर चयन तथा उपलब्ध प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
प्रभारी सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक विकल्पों के साथ कौशल आधारित एवं वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उनकी क्षमता व रुचि के अनुरूप बेहतर कैरियर चयन में मार्गदर्शन देना है।
