आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय स्थित विद्या समीक्षा केंद्र के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर उन्हें जरूरी निर्देश दिये।
बैठक में प्रदेशभर के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘ सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का अनिवार्य रूप से आयोजन करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा जनपद व राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को सभी राजकीय विद्यालयों में ‘ ‘गढ़भोज’ का आयोजन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये, जिसमें मध्यान्ह भोजन/ पीएम पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को पहाड़ी एवं स्थानीय पारंपरिक व्यंजन अनिवार्य रूप से परोसे जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को उत्तराखंड की समृद्ध खान-पान एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
इसके साथ ही नवीन उच्चीकृत विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाओं का संचालन एवं छात्र-छात्राओं के प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
