Skip to content
September 12, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान; एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश – बिना अनुमति निर्माण पर जीरो टॉलरेंस
  • उत्तराखंड

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान; एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश – बिना अनुमति निर्माण पर जीरो टॉलरेंस

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
Picsart_26-05-07_20-43-46-330-compressed.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो प्रमुख स्थानों पर सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने पटेल नगर सहारनपुर रोड और देहराखास क्षेत्र में नियमों के विपरीत बनाए जा रहे निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण ने यह साफ संदेश गया है कि बिना स्वीकृति के निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में पटेल नगर सहारनपुर रोड पर मनी गर्ग द्वारा कराए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील किया गया। इसी तरह देहराखास क्षेत्र में विपिन कुमार वर्मा द्वारा किए जा रहे अवैध आवासीय निर्माण को भी सील कर दिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे थे, जो प्राधिकरण के नियमों का सीधा उल्लंघन है। जिस पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये सीलिंग के ओदश पारित किये गये कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता निशान्त कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा और सुपरवाइजर की टीम मौजूद रही। एमडीडीए की इस कार्रवाई को शहर में बढ़ते अवैध निर्माण पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा – बंशीधर तिवारी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के किए जा रहे निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि शहर के सुनियोजित और संतुलित विकास के लिए गंभीर चुनौती भी हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जहां भी अवैध निर्माण की सूचना मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है। तिवारी ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस अभियान को और तेज किया जाएगा।

भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी – मोहन सिंह बर्निया
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और बिना अनुमति निर्माण करने वालों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। शहर के सुनियोजित विकास, ट्रैफिक प्रबंधन और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई बेहद आवश्यक है।

 

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समयबद्ध वितरण और सार्वजनिक सूचना की उठाई मांग
Next: पिथौरागढ़ : थल-डीडीहाट रोड पर दो भालुओं की जबरदस्त भिड़ंत, वायरल वीडियो से दहशत में लोग

Related Stories

FB_IMG_1789197715688
  • उत्तराखंड

डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित

मंजू रावत September 12, 2026 0
FB_IMG_1789039054259
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789033164374
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित FB_IMG_1789197715688 1
  • उत्तराखंड

डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित

मंजू रावत September 12, 2026 0
कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 2
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 3
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 4
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 5
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.