Skip to content
October 31, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा में बड़ी सेंध! संदिग्ध युवक के पास मिली एयर गन और धारदार हथियार! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
  • उत्तराखंड

बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा में बड़ी सेंध! संदिग्ध युवक के पास मिली एयर गन और धारदार हथियार! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

मंजू रावत May 8, 2026
air-gun-in-kedranth.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे एक संदिग्ध युवक के पास से एयर गन और धारदार हथियार मिलने की सूचना सामने आई। पुलिस इसे अपनी “सघन चेकिंग अभियान” की सफलता बता रही है और बरामद हथियार को “खिलौना बंदूक” करार दे रही है, लेकिन मामला गंभीर है।

 रायबरेली निवासी युवक धाम में दर्शन के लिए पहुंचा था और घोड़ा पड़ाव के पास एक टेंट में ठहरा हुआ था। इसी दौरान टेंट संचालक को युवक के सामान पर शक हुआ। कपड़े में लिपटी संदिग्ध वस्तु को देखकर उसके होश उड़ गए। जब सामान की जांच की गई तो उसमें बंदूक और धारदार हथियार दिखाई दिए। इसके बाद टेंट संचालक ने बिना देर किए पुलिस और एलआईयू को सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस की सघन चेकिंग इतनी मजबूत थी, तो संदिग्ध युवक एयर गन लेकर केदारनाथ धाम तक पहुंचा कैसे? आखिर सोनप्रयाग, गौरीकुंड और रास्ते में मौजूद तमाम सुरक्षा जांच चौकियों पर उसकी तलाशी क्यों नहीं हुई? क्या सुरक्षा जांच सिर्फ कागजों तक सीमित है?

पुलिस ने मामले को हल्का दिखाने की कोशिश करते हुए दावा किया कि युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बरामद बंदूक को “खिलौना” बंदूक कहा है। केदारनाथ सीओ नितिन लोहनी के मुताबिक 6 मई की शाम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान युवक पकड़ा गया। लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मौके पर तब पहुंची जब टेंट संचालक ने खुद सूचना दी। ऐसे में पुलिस द्वारा इसे “सघन चेकिंग अभियान की सफलता” बताना कई सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में भी साफ नजर आ रहा है।

अगर टेंट संचालक सतर्कता न दिखाता तो क्या होता? क्या वही युवक लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था? यह सवाल अब हर श्रद्धालु के मन में है।

पुलिस ने बिना वैध आईडी के युवक को ठहराने पर टेंट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है, लेकिन असली सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर है। चारधाम यात्रा के दौरान हर दिन हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक संदिग्ध युवक का बंदूक और धारदार हथियारों के साथ धाम तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक माना जा रहा है।

 

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से सनसनी, बोले- “सोची-समझी साजिश”
Next: भिकियासैंण सड़क हादसे में तीन की मौत

Related Stories

FB_IMG_1793356177637
  • उत्तराखंड

पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8.08 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹161.96 करोड़

मंजू रावत October 30, 2026 0
FB_IMG_1793355394517
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर दिलाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

मंजू रावत October 30, 2026 0
FB_IMG_1793275413032
  • उत्तराखंड

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर

मंजू रावत October 29, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Trending News

पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8.08 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹161.96 करोड़ FB_IMG_1793356177637 1
  • उत्तराखंड

पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8.08 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹161.96 करोड़

मंजू रावत October 30, 2026 0
उत्तराखण्ड के युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर दिलाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश FB_IMG_1793355394517 2
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर दिलाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

मंजू रावत October 30, 2026 0
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर FB_IMG_1793275413032 3
  • उत्तराखंड

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर

मंजू रावत October 29, 2026 0
पौड़ी में 8 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश FB_IMG_1793267493377 4
  • उत्तराखंड

पौड़ी में 8 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मंजू रावत October 29, 2026 0
सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश FB_IMG_1793196231475 5
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

मंजू रावत October 28, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.