Skip to content
July 28, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Blog
  • भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से सनसनी, बोले- “सोची-समझी साजिश”
  • Blog

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से सनसनी, बोले- “सोची-समझी साजिश”

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
Screenshot_20260507_091654.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने से राजनीतिक हलकों में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद भाजपा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित साजिश के तहत की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने 2-3 दिनों तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह पहले से सोची-समझी हत्या है। डीजीपी ने भी यही कहा है। कई दिनों तक रेकी की गई और पूरी योजना बनाकर हमला किया गया। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन हम बेहद दुखी हैं और इस घटना की निंदा के लिए शब्द नहीं हैं।”

उन्होंने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी मामले की जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री Sukanta Majumdar ने मृतक के परिजनों और पुलिस अधिकारियों से बात की है। कई भाजपा नेता और विधायक भी मध्यमग्राम पहुंचे।

डीजीपी बोले- जांच जारी, संदिग्ध गाड़ी जब्त

पश्चिम बंगाल के डीजीपी Siddh Nath Gupta ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में गाड़ी की नंबर प्लेट नकली होने और उससे छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है।

डीजीपी के अनुसार घटनास्थल से जिंदा और इस्तेमाल किए गए कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

चश्मदीद ने बताया- बेहद करीब से की गई फायरिंग

घटना के एक चश्मदीद के मुताबिक, रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच चंद्रनाथ रथ की कार अचानक सड़क पर धीमी हुई, तभी बाइक सवार एक हमलावर आया और कार की बाईं ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर बेहद पेशेवर लग रहा था और वारदात के तुरंत बाद फरार हो गया। उसने कहा कि गोलियां बेहद करीब से चलाई गई थीं और पूरी घटना पूर्व नियोजित प्रतीत हो रही थी।

कार घेरकर बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ पर चलती कार में चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां उन्हें लगीं। हमलावरों ने पहले उनकी कार का पीछा किया और मौका मिलते ही हमला बोल दिया। कार की खिड़कियों पर गोलियों के निशान साफ देखे गए हैं। घटना में चालक भी घायल हुआ है।

चंद्रनाथ रथ लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे और राजनीतिक गतिविधियों के समन्वय सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते थे। भाजपा ने इस हत्या को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: नैनीताल : महंगी किताबों और अवैध शुल्क वसूली पर कार्रवाई, 12 स्कूलों को नोटिस
Next: बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा में बड़ी सेंध! संदिग्ध युवक के पास मिली एयर गन और धारदार हथियार! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

Related Stories

IMG-20260602-WA0060
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

मंजू रावत June 3, 2026 0
Screenshot_2026-05-08-22-08-21-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
  • Blog

127वीं शहादत दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी वासुदेव हरि चापेकर

मंजू रावत May 9, 2026
shubhendu-adhikari.jpg
  • Blog

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ राज: शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

मंजू रावत May 9, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Trending News

एसआईआर-2026: 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची FB_IMG_1785207719723 1
  • उत्तराखंड

एसआईआर-2026: 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

मंजू रावत July 28, 2026 0
ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी FB_IMG_1785162556634 2
  • उत्तराखंड

ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी

मंजू रावत July 27, 2026 0
कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण FB_IMG_1785156783530 3
  • उत्तराखंड

कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

मंजू रावत July 27, 2026 0
रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान FB_IMG_1785155811590 4
  • उत्तराखंड

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मंजू रावत July 27, 2026 0
कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान IMG-20260726-WA0024 5
  • उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मंजू रावत July 26, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.