Skip to content
September 12, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भिकियासैंण सड़क हादसे में तीन की मौत
  • उत्तराखंड

भिकियासैंण सड़क हादसे में तीन की मौत

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
1-1-e1778181707983.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

भिकियासैंण। तहसीलदार भिकियासैंण द्वारा सूचना दी गई कि राफड़ क्षेत्र के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF उत्तराखण्ड द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम को आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि मारुति ऑल्टो 800 वाहन संख्या UK04F6683 सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। क्षेत्र अत्यंत दुर्गम एवं ढलानयुक्त होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।

SDRF टीम द्वारा तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक सर्चिंग के दौरान दो व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें टीम द्वारा अत्यंत सावधानी के साथ खाई से बाहर निकाला गया। इसके उपरांत विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाते हुए तीसरे व्यक्ति को भी खाई से निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परीक्षण के उपरांत तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत, कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल, तहसील रानीखेत, उम्र 32 वर्ष तथा आनंद राम निवासी सोनी, रानीखेत, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे तथा ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा में बड़ी सेंध! संदिग्ध युवक के पास मिली एयर गन और धारदार हथियार! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
Next: साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘बालप्रहरी बाल साहित्य सम्मान-2026’

Related Stories

FB_IMG_1789039054259
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789033164374
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789015240702
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 1
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 3
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 4
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर FB_IMG_1788953767667 5
  • उत्तराखंड

“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.