कोटद्वार, 16 जुलाई, 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर महापौर श्री शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नगर निगम कोटद्वार द्वारा वार्ड संख्या 28, नींबूचौड़ स्थित महादेव क्रिकेट ग्राउंड में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

महापौर श्री शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम आज अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने नगरवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोटद्वार के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री पी. एल. शाह, उपजिलाधिकारी श्री संदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजगौरव नौटियाल, क्षेत्रीय पार्षद श्री प्रमोद केस्टवाल, पार्षद श्री सौरव नौडियाल, श्री दीपक पाठक, श्री परमेंद्र रावत, श्रीमती रीता देवी, श्रीमती सोनिया नेगी, सुश्री प्रेमा खंतवाल, श्री नेत्रमोहन असवाल, श्री मनोज शाह, श्री श्रीधर प्रसाद, श्री अमित नेगी, श्री जगदीश प्रसाद, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिबाला कैस्टवाल सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। महापौर श्री शैलेंद्र सिंह रावत ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें तथा हरित, स्वच्छ और विकसित कोटद्वार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
