कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र रावत ने वार्ड संख्या 25, रतनपुर सुखरो का दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

महापौर ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र की आवश्यक समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
महापौर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि नगर निगम जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ प्रत्येक वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
इस दौरान वार्ड की पार्षद श्रीमती ऋतु चमोली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से महापौर को अवगत कराया।
