कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र रावत ने मालवीय उद्यान के निकट लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए चल रहे नाला सफाई एवं जल निकासी सुधार कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी और सुचारु बनाते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है।
महापौर ने अधिकारियों से नियमित निगरानी बनाए रखने तथा सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। नगर निगम का कहना है कि नाला सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद मालवीय उद्यान और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
