कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्ड संख्या 36, लोकमणिपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके बताए समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने विचारों एवं जीवन दर्शन से समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके आदर्श सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “समरसता संकल्प अभियान” का उद्देश्य भी समाज में आपसी भाईचारा, समानता एवं सामाजिक एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
इस अवसर पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल महामंत्री श्री अभिषेक नेगी, पार्षद श्री रजनीश बेबनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री पंकज कबड्याल, पार्षद श्री राजेंद्र बिष्ट , युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री अजय चाउ सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
