पुनीत रावत
कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र रावत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत कोटद्वार नगर निगम पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। 
इस अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और समृद्ध पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार ही नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, उनके संरक्षण का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें। एक पौधा आज, सुरक्षित और हरित कल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री पी.एल. शाह जी, पार्षद श्री अनिल रावत जी, पार्षद श्री हिमांशु वर्मा जी, पार्षद श्री श्रीधर प्रसाद जी, पार्षद श्री नईंम जी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
