कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र रावत ने वार्ड संख्या 25, रतनपुर सुखरो का दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल, सड़क, सफाई, जल निकासी सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की आवश्यक समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के संकल्प के साथ प्रत्येक वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर वार्ड की पार्षद श्रीमती ऋतु चमोली, श्री उम्मेद बिष्ट, श्री साहूकार सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
