Skip to content
July 28, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मैजिक ऑटो में सफर कर रही महिला का ज्वेलरी पर्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड

मैजिक ऑटो में सफर कर रही महिला का ज्वेलरी पर्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मंजू रावत May 7, 2026 1 minute read
ChatGPTImageMay7202601_27_44P-e1778140779765.jpeg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

देहरादून: देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के बैग से ज्वेलरी से भरा पर्स उड़ा लिया गया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला क्लेमेंट टाउन की नई बस्ती से सहारनपुर चौक जाने के लिए एक मैजिक ऑटो में सवार हुई थी।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में दो संदिग्ध महिलाएं भी उसी ऑटो में चढ़ गईं। इनमें से एक महिला पीछे की सीट पर बैठ गई, जबकि दूसरी महिला पीड़िता के पास बैठने लगी। पीड़ित महिला ने जगह कम होने की बात कहते हुए उसे आगे बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने यह कहकर वहीं बैठने की जिद की कि उसे थोड़ी ही दूर पर उतरना है।

इसी दौरान मौका पाकर आरोपी महिला ने बड़ी ही सफाई से पीड़िता के बैग की चेन खोल दी और उसमें रखा ज्वेलरी से भरा छोटा पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध महिलाएं रास्ते में उतर गईं।

थोड़ी देर बाद जब पीड़िता की नजर अपने बैग पर पड़ी तो उसने देखा कि बैग की चेन खुली हुई है। जब उसने बैग की जांच की तो उसमें रखा ज्वेलरी का पर्स गायब मिला। यह देख वह घबरा गई और तुरंत ऑटो से उतरकर आसपास तलाश करने लगी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी महिलाएं फरार हो चुकी थीं।

घटना के बाद पीड़िता ने पटेलनगर चौकी में FIR दर्ज करा दी है । पटेल नगर चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर ने शीघ्र जाकर पूरे मामले की जांच की। तथा चोरों को पकड़ने का भी आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: बीकेटीसी ने केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों को बांटे 11 लाख, RTI खुलासे के बाद फंड दुरुपयोग के गंभीर आरोप, सीएम पुष्कर सिंह धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
Next: चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा, बदले की भावना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र, वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से खुली साजिश की परतें

Related Stories

FB_IMG_1785162556634
  • उत्तराखंड

ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी

मंजू रावत July 27, 2026 0
FB_IMG_1785156783530
  • उत्तराखंड

कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

मंजू रावत July 27, 2026 0
FB_IMG_1785155811590
  • उत्तराखंड

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मंजू रावत July 27, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Trending News

ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी FB_IMG_1785162556634 1
  • उत्तराखंड

ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी

मंजू रावत July 27, 2026 0
कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण FB_IMG_1785156783530 2
  • उत्तराखंड

कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

मंजू रावत July 27, 2026 0
रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान FB_IMG_1785155811590 3
  • उत्तराखंड

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मंजू रावत July 27, 2026 0
कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान IMG-20260726-WA0024 4
  • उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मंजू रावत July 26, 2026 0
कारगिल विजय दिवस एवं हरेला पर्व पर वीरों को नमन, विद्यार्थियों को जूते एवं ड्रेस वितरित IMG-20260726-WA0007 5
  • उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस एवं हरेला पर्व पर वीरों को नमन, विद्यार्थियों को जूते एवं ड्रेस वितरित

मंजू रावत July 26, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.