Skip to content
October 30, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मंजू रावत May 6, 2026
WhatsApp-Image-2026-05-06-at-3.29.59-PM-e1778062569362.jpeg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram
  • उपजिलाधिकारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ त्रैमासिक रूप से बैठक करने के निर्देश

पौड़ी : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग देश की धरोहर है, अतः उनके स्मारकों का रखरखाव और उनके परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए को जनपद के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारकों और शिलापट्टों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर उनके व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने शहीद भवानी सिंह रावत पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु उपजिलाधिकारी कोटद्वार एवं पीडी डीआरडीए को तत्काल एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों और नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों को जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने कार्यक्षेत्र के स्मारकों की मरम्मत सुनिश्चित करें और जिन शिलापट्टों पर सेनानियों के नाम अंकित नहीं हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर नाम अंकित कराएं।

​परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सेनानी परिवारों हेतु उपलब्ध स्वास्थ्य एवं अन्य सरकारी लाभों की जानकारी पोस्टरों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जाए। उन्होंने तहसील ऑपरेटरों को डिजिटल प्रमाण पत्रों के निर्गत करने में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी राष्ट्रीय दिवसों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सेनानी परिजनों को ससम्मान आमंत्रित किया जाए और इसकी सूचना उन्हें समय पूर्व दी जाए।

​प्रशासनिक जवाबदेही तय करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोटर मार्गों और विद्यालयों के नामकरण से संबंधित लंबित आवेदनों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी बल दिया।

​इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल, ईडीएम सचिन भट्ट सहित संगठन के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, प्रांतीय संयुक्त सचिव बृजमोहन जोशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
Next: देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Related Stories

FB_IMG_1793275413032
  • उत्तराखंड

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर

मंजू रावत October 29, 2026 0
FB_IMG_1793267493377
  • उत्तराखंड

पौड़ी में 8 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मंजू रावत October 29, 2026 0
FB_IMG_1793196231475
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

मंजू रावत October 28, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Trending News

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर FB_IMG_1793275413032 1
  • उत्तराखंड

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर

मंजू रावत October 29, 2026 0
पौड़ी में 8 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश FB_IMG_1793267493377 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में 8 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मंजू रावत October 29, 2026 0
सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश FB_IMG_1793196231475 3
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

मंजू रावत October 28, 2026 0
श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके सीएम धामी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा FB_IMG_1793192361245 4
  • उत्तराखंड

श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके सीएम धामी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा

मंजू रावत October 28, 2026 0
गैरसैंण में सीएम धामी ने 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास FB_IMG_1793181102991 5
  • उत्तराखंड

गैरसैंण में सीएम धामी ने 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मंजू रावत October 28, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.