कोटद्वार। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कोटद्वार स्थित अटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र रावत ने सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती, राष्ट्र प्रथम की भावना और जनसेवा के संकल्प पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

महापौर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवादी चिंतन और उनका सार्वजनिक जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुखर्जी की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार) श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री श्री नलिन भट्ट, सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ऋषि कंडवाल, कोटद्वार विधायिका श्रीमती ऋतु खंडूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजगौरव नौटियाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल, जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र आर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
