संवाददाता पुनीत रावत। देहरादून प्रवास के दौरान Ram Singh Kaira, जो भीमताल विधायक एवं शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं, के आवास पर शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान कोटद्वार नगर निगम के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कोटद्वार के समग्र एवं सतत विकास के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के संबंध में विचार साझा किए गए।
माननीय मंत्री जी ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनकल्याण, शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
