विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर, 2026 को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों एवं उनसे संबंधित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वरोजगाररत दिव्यांगजनों, दिव्यांगजनों के सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों एवं उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के साथ बायोडाटा एवं अपने कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें।
पात्र अभ्यर्थी 10 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन पत्र तीन प्रतियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में वहीं जमा किए जाएंगे। जांच एवं संस्तुति के बाद आवेदन निदेशालय समाज कल्याण को भेजे जाएंगे।
