मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान-2026 एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत नगर पालिका परिषद पौड़ी के सभागार में पर्यावरण मित्रों, उनके परिजनों एवं नगर पालिका कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल के समन्वय से पहुंची चिकित्सकीय टीम ने कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर का उद्देश्य स्वच्छता कार्य से जुड़े कार्मिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं आवश्यकता के अनुसार नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों एवं नगर पालिका कार्मिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए शिविर आयोजित किया गया।
