मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू विकासखंड में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में है। इससे युवाओं एवं स्थानीय खिलाड़ियों को क्षेत्र में ही बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी।
खिर्सू का मैदान लंबे समय से युवाओं के खेल अभ्यास एवं सेना भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र रहा है। स्टेडियम बनने से दौड़, बीम, लंबी कूद सहित विभिन्न शारीरिक अभ्यास की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे सेना भर्ती एवं अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ होगा।
स्टेडियम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी, पर्वतीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने तथा जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। युवाओं को अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और वे नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ सकेंगे।
स्टेडियम निर्माण को लेकर स्थानीय युवाओं में उत्साह है। युवाओं ने खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
