Skip to content
July 28, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल से बुजुर्ग को मिला न्याय, हुई घर वापसी, प्रशासन ने दिया सुरक्षा व रख रखाव का आश्वासन
  • उत्तराखंड

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल से बुजुर्ग को मिला न्याय, हुई घर वापसी, प्रशासन ने दिया सुरक्षा व रख रखाव का आश्वासन

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
IMG-20260507-WA0006-e1778185130194.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram
  • प्रताड़ना और बेदखली की शिकायत पर मौके पर पहुंचे अधिकारी, सुरक्षा और देखभाल का दिया आश्वासन

रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की न्यायालय में वरिष्ठ नागरिक शराफत खान पुत्र स्व. लियाकत निवासी रुड़की द्वारा वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा अधिनियम की धारा 22 के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया कि उनकी पुत्रवधु द्वारा उनके एकमात्र आवासीय मकान पर कब्जा करने, घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाने तथा उनके साथ हाथापाई एवं मानसिक प्रताड़ना की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वृद्धावस्था, बीमारी और आय के अभाव के कारण वह अत्यंत कष्टपूर्ण स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं तथा उनके पास रहने और गुजारा करने का कोई अन्य साधन नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मकान पर अवैध कब्जा हटाने, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रताड़ना और धमकी से संरक्षण दिलाने की मांग की। साथ ही पुत्रवधु को भरण-पोषण देने के निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद परिवार के सदस्यों के बीच सहमति बनी और बुजुर्ग की पुनः घर वापसी कराई गई।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल के बाद परिजनों द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में बुजुर्ग की सुरक्षा, देखभाल और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: थलापति विजय के सीएम बनने पर फंसा पेच, शपथ से पहले तमिलनाडु के राज्यपाल ने रखी ये शर्त
Next: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सेना का बड़ा बयान, आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति और सख्त

Related Stories

FB_IMG_1785207719723
  • उत्तराखंड

एसआईआर-2026: 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

मंजू रावत July 28, 2026 0
FB_IMG_1785162556634
  • उत्तराखंड

ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी

मंजू रावत July 27, 2026 0
FB_IMG_1785156783530
  • उत्तराखंड

कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

मंजू रावत July 27, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Trending News

एसआईआर-2026: 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची FB_IMG_1785207719723 1
  • उत्तराखंड

एसआईआर-2026: 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

मंजू रावत July 28, 2026 0
ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी FB_IMG_1785162556634 2
  • उत्तराखंड

ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों से ही मिलती है वास्तविक सफलता: बंशीधर तिवारी

मंजू रावत July 27, 2026 0
कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण FB_IMG_1785156783530 3
  • उत्तराखंड

कलेक्ट्रेट में जनता मिलन: 34 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

मंजू रावत July 27, 2026 0
रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान FB_IMG_1785155811590 4
  • उत्तराखंड

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मंजू रावत July 27, 2026 0
कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान IMG-20260726-WA0024 5
  • उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मंजू रावत July 26, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.