Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Blog
  • चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा, तीन कार्यकर्ताओं की मौत, कई जगह तोड़फोड़
  • Blog

चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा, तीन कार्यकर्ताओं की मौत, कई जगह तोड़फोड़

Preeti Rani May 6, 2026 1 minute read
Screenshot_20260506_092249.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जिससे राज्य में तनाव और बढ़ गया है।

न्यू टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की कथित रूप से टीएमसी समर्थकों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भाजपा के विजय जुलूस के दौरान कहासुनी के बाद उन पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित भाजपा समर्थकों ने इलाके में प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया और टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी।

वहीं, बीरभूम जिले के नानूर क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक संतोषपुर गांव में विवाद के दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।

टीएमसी के स्थानीय विधायक विधान माझी ने भाजपा पर इस हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा नेता श्यामापद मंडल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके अलावा हावड़ा जिले के उदय नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ता यादव बर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने को लेकर उन पर हमला किया गया।

राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। टालीगंज के बिजयगढ़-नेताजी नगर इलाके में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के चुनाव कार्यालय में भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। कस्बा के रूबी क्रॉसिंग स्थित टीएमसी पार्षद के दफ्तर पर भी हमला हुआ। हावड़ा, उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में पार्टी कार्यालयों में आगजनी और हमले की खबरें हैं, हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

टीएमसी ने भाजपा पर सुनियोजित हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे टीएमसी के आंतरिक विवादों का परिणाम बताया है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
Next: उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: CM धामी

Related Stories

IMG-20260602-WA0060
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
Screenshot_2026-05-08-22-08-21-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
  • Blog

127वीं शहादत दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी वासुदेव हरि चापेकर

Preeti Rani May 9, 2026
shubhendu-adhikari.jpg
  • Blog

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ राज: शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

Preeti Rani May 9, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Trending News

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न IMG-20260602-WA0072 1
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश IMG-20260602-WA0060 2
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प IMG-20260528-WA0057 3
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन IMG-20260522-WA0038 4
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0
एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण IMG-20260522-WA0082 5
  • उत्तराखंड

एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण

Preeti Rani May 22, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.