Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • उत्तराखंड

रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार

Preeti Rani May 4, 2026 1 minute read
WhatsApp-Image-2026-05-03-at-7.23.30-PM.jpeg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram
  • रामनगर – देहरादून रेल सेवा को स्वीकृति, उत्तराखंड को बड़ी सौगात
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेल विकास को गति: रामनगर–देहरादून सेवा स्वीकृत

नई दिल्ली : गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड की रेल सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि रामनगर से देहरादून के मध्य नई रेलगाड़ी के परिचालन को स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

सांसद ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें इस महत्वपूर्ण रेल सेवा के संचालन की मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर उत्तराखंड की जनता की रेल सुविधाओं से संबंधित उठाए गए मुद्दों पर सदैव सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाया गया है।

सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामनगर–देहरादून रेल सेवा से पहले भी काठगोदाम–देहरादून के बीच ‘नैनी दून एक्सप्रेस’, कोटद्वार से नई दिल्ली रेल सेवा तथा देहरादून से लखनऊ के लिए ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ जैसी महत्वपूर्ण सौगातें प्रदेश को मिल चुकी हैं।

सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि रामनगर–देहरादून रेल सेवा प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि लोगों के धन की भी बचत होगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति उत्तराखंड के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और आने वाले समय में राज्य में रेल नेटवर्क को और सशक्त किया जाएगा।

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
Next: भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता

Related Stories

IMG-20260602-WA0072
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
IMG-20260528-WA0057
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
IMG-20260522-WA0038
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Trending News

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न IMG-20260602-WA0072 1
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश IMG-20260602-WA0060 2
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प IMG-20260528-WA0057 3
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन IMG-20260522-WA0038 4
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0
एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण IMG-20260522-WA0082 5
  • उत्तराखंड

एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण

Preeti Rani May 22, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.