मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रिखणीखाल के कोटड़ीसैंण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इस दौरान प्राप्त सभी 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर में कृषि विभाग ने कृषि यंत्र वितरित किए। एक कृषक को चेक, एक लाभार्थी को महालक्ष्मी किट तथा एक अन्य लाभार्थी को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान होता है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने विभागों से आपसी समन्वय के साथ पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल चौहान, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, खंड विकास अधिकारी देवेश पंत सहित विनोद थपलियाल, शुभम बडोनी, प्रकाश चंद असवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
