कोटद्वार, 5 अक्टूबर 2026। कोटद्वार नगर निगम सभागार में नगर निगम की बोर्ड बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शहरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी पार्षदगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कोटद्वार को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के उद्देश्य से प्रस्तुत आवश्यक प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिए गए ये निर्णय शहर के समग्र विकास और आने वाली विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त श्री पी. एल. शाह, सह नगर आयुक्त श्री चंद्रशेखर शर्मा, सह नगर आयुक्त श्री अजय ऐस्टवाल सहित सभी सम्मानित पार्षदगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।
