खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत रांसी खेल मैदान, पौड़ी में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की टीमों एवं खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि अंडर-14 बालक कबड्डी में नरेन्द्रनगर प्रथम, श्रीनगर द्वितीय व देवप्रयाग तृतीय रहा। मुर्गा झपट के 35 किग्रा में लैंसडाउन के समर प्रथम, रुद्रप्रयाग के अनिरुद्ध द्वितीय व यमकेश्वर के दिव्यांश तृतीय; 38 किग्रा में कोटद्वार के चिराग प्रथम, देवप्रयाग के आदित्य द्वितीय व पौड़ी के आयुष तृतीय; 41 किग्रा में देवप्रयाग के हरपाल प्रथम, रुद्रप्रयाग के लोकेश द्वितीय व पौड़ी के मनोज तृतीय तथा 47 किग्रा में श्रीनगर के प्रियांशु प्रथम, रुद्रप्रयाग के अक्षत द्वितीय व लैंसडाउन के प्रियांगल तृतीय रहे।
अंडर-14 बालक रस्सा-कस्सी 440 किग्रा में देवप्रयाग प्रथम, पौड़ी द्वितीय व रुद्रप्रयाग तृतीय तथा अंडर-19 बालक रस्सा-कस्सी 560 किग्रा में पौड़ी प्रथम, नरेन्द्रनगर द्वितीय व लैंसडाउन तृतीय रहा।
खिलाड़ियों एवं विजेताओं को खेल विभाग के प्रशिक्षकों व निर्णायकों ने सम्मानित किया। विजेताओं को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुराई, महेश, आदेश बहुगुणा, एमओ आरिफ, मनोज बजरियाल, दिनेश सिंह चौहान, सचिन कश्यप, युवा परियोजना अधिकारी दीपक कोहली, संजय रावत, विमल लसपाल, रितेश चौहान, कु. प्रियंका सहित विभागीय कार्मिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
