3 अक्टूबर 2026,कोटद्वार। कोटद्वार के प्रतिष्ठित फिजीशियन डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी के 29 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपरांत आज कोटद्वार मेयर शैलेंद्र रावत द्वारा अपने कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर महापौर ने डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी को उनकी दीर्घकालीन राजकीय सेवाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय तक जनसेवा के माध्यम से डॉ. ध्यानी ने समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।
महापौर ने उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन के इस नए चरण में भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए उपयोगी बना रहेगा।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजगौरव नौटियाल, जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र आर्य, नगर अध्यक्ष श्री विकास मित्तल, सुखरो मंडल अध्यक्ष सुश्री प्रेमा खंतवाल, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल अध्यक्ष श्री आशीष रावत, नगर आयुक्त श्री पी.एल. शाह, कोटद्वार विधायिका प्रतिनिधि श्री जितेंद्र नेगी, श्री रजत भट्ट, श्री मुकुल नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रितिक नेगी सहित समस्त सम्मानित पार्षदगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
