कोटद्वार। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम कोटद्वार द्वारा आयोजित स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली में महापौर श्री शैलेन्द्र सिंह रावत ने सहभागिता कर नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित कोटद्वार के निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर श्री रावत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं स्वच्छ परिवेश बनाए रखने का आह्वान किया।
रैली में विद्यार्थियों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया। इस दौरान नगर आयुक्त श्री पी. एल. शाह, पार्षद श्री सौरव नौडियाल, पार्षद श्री दीपक पाठक, पार्षद श्री विपिन डोबरियाल, श्री तोताराम पाँथरी, श्री जयप्रकाश सुन्द्रियाल तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री श्री आरिफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर ने कहा कि “स्वच्छ कोटद्वार – हरित कोटद्वार” केवल एक नारा नहीं, बल्कि नगर के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही कोटद्वार को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।
