कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र रावत ने बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर युवा तीरंदाज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर महापौर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने, अनुशासन विकसित करने और खेल भावना को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण मंच हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का उद्देश्य तीरंदाजी जैसे खेलों को बढ़ावा देना तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित करना है।
