कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को संबोधित किया। बैठक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ कोटद्वार प्रवास पर पहुंचे नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. अजय उनियाल तथा सह जिला प्रभारी नवीन गुसाईं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों के दौरान युवाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने युवाओं को कौशल, नवाचार, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
बैठक में कहा गया कि भारत आज दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप इकोसिस्टम में शामिल है और देश का युवा नवाचार, उद्यमिता तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शान्ता बमराड़ा (एडवोकेट) ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष विजया नन्द पोखरियाल, नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पार्षद सौरव नौडियाल टकली, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विजय रावत तथा आशीष रौतेला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
