कोटद्वार। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार स्थित प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास किया। 
इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योगा मैट भी वितरित किए गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल , आशीष रावत, विकासदीप मित्तल, पार्षद सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, सिमरन बिष्ट, सांता बमराडा, राजेश देवरानी, मोहन सिंह नेगी, बीना रावत तथा योगाचार्य राकेश कंडवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
