Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी
  • उत्तराखंड

फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी

Preeti Rani May 8, 2026 1 minute read
cyber.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

देहरादून : डोईवाला में एक ठेकेदार साइबर ठगी का शिकार होकर करीब 1.20 करोड़ रुपये गंवा बैठा। फेसबुक पर हुई एक युवती से दोस्ती के बाद निवेश के नाम पर उससे करोड़ों रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित ठेकेदार के अनुसार जुलाई 2025 में फेसबुक पर सरोज मिश्रा नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच फेसबुक मैसेंजर और बाद में व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। युवती ने खुद को बेंगलुरु निवासी बताया।

कुछ समय बाद युवती ने ठेकेदार को “रियो चेन” नामक निवेश प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी और दावा किया कि उसे इस प्लेटफॉर्म से लाखों रुपये का लाभ हुआ है। भरोसा दिलाने के लिए युवती ने देवराज प्रताप नाम के व्यक्ति का नंबर भी साझा किया, जिसने पीड़ित को लिंक भेजकर प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराया।

पीड़ित ने 13 जुलाई 2025 को 10 हजार रुपये से निवेश शुरू किया। शुरुआती निवेश पर मुनाफा दिखाए जाने के बाद उसने धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश करनी शुरू कर दी। जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच उसने अलग-अलग तारीखों में कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये जमा कर दिए।

जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो साइबर ठगों ने अतिरिक्त धनराशि जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ठगों ने कहा कि उसकी फाइल आरबीआई अधिकारियों के पास है और रकम निकालने के लिए 18 प्रतिशत जीएसटी जमा करना होगा। शक होने पर पीड़ित ने और पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।

मामले में अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के झांसे में न आने और किसी भी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की है।

 
 
 

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार
Next: प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए निर्देश

Related Stories

IMG-20260602-WA0072
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
IMG-20260528-WA0057
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
IMG-20260522-WA0038
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Trending News

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न IMG-20260602-WA0072 1
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश IMG-20260602-WA0060 2
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प IMG-20260528-WA0057 3
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन IMG-20260522-WA0038 4
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0
एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण IMG-20260522-WA0082 5
  • उत्तराखंड

एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण

Preeti Rani May 22, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.