Skip to content
September 13, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
  • उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
cm-dhami-kedarnath.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) अस्पताल का लोकार्पण किया। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार “स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लाखों मरीजों को निशुल्क उपचार मिल रहा है। साथ ही प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी प्रतीक है।कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यह अस्पताल सेवा, समर्पण और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: चमोली के काश्तकार अब सीधे आईटीबीपी को बेच सकेंगे सब्जियां, उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद ने सब्जी विपणन का ITBP से किया अनुबंध
Next: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार

Related Stories

FB_IMG_1789279236232
  • उत्तराखंड

खिर्सू में करीब ₹5 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेडियम निर्माण अंतिम चरण में, युवाओं को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

मंजू रावत September 13, 2026 0
FB_IMG_1789226604460
  • उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों को आवेदन आमंत्रित, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

मंजू रावत September 12, 2026 0
FB_IMG_1789224331085
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, सहकारिता को मजबूत बनाने पर जोर

मंजू रावत September 12, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

खिर्सू में करीब ₹5 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेडियम निर्माण अंतिम चरण में, युवाओं को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं FB_IMG_1789279236232 1
  • उत्तराखंड

खिर्सू में करीब ₹5 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेडियम निर्माण अंतिम चरण में, युवाओं को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

मंजू रावत September 13, 2026 0
दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों को आवेदन आमंत्रित, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन FB_IMG_1789226604460 2
  • उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों को आवेदन आमंत्रित, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

मंजू रावत September 12, 2026 0
मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, सहकारिता को मजबूत बनाने पर जोर FB_IMG_1789224331085 3
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, सहकारिता को मजबूत बनाने पर जोर

मंजू रावत September 12, 2026 0
डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित FB_IMG_1789197715688 4
  • उत्तराखंड

डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के विजेताओं को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित

मंजू रावत September 12, 2026 0
कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 5
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.