Skip to content
September 11, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • वॉलमार्ट ने भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने के लिए ग्रोथ समिट 2026 का किया आयोजन
  • उत्तराखंड

वॉलमार्ट ने भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने के लिए ग्रोथ समिट 2026 का किया आयोजन

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
1778214589_IMG-20260508-WA0002-compressed.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

 

  • वॉलमार्ट वृद्धि ने देश में अब तक 1,15,000 से ज्यादा एमएसएमई को किया है सशक्त

देहरादून: वॉलमार्ट ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में वॉलमार्ट ग्रोथ समिट के दूसरे संस्करण इंडिया 2026 का आयोजन किया। इस आयोजन के जरिए निर्यात के लिए तैयार उद्यमों, एमएसएमई, डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स, डी2सी विक्रेताओं और सप्लाई चेन भागीदारों को एक मंच पर लाया गया है, ताकि वे देश और विदेश दोनों बाजारों में विकास के नए अवसरों को तलाश सकें।

1990 के दशक से अब तक वॉलमार्ट ने पूरे भारत में मजबूत सप्लायर साझेदारियां की हैं। इससे निर्यात के मामले में दीर्घकालिक क्षमता विकसित करने और वैश्विक स्तर पर विनिर्माण हब के रूप में भारत की उभरती छवि में योगदान मिला है।

भारत से अब तक 40 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के उत्पादों की सोर्सिंग करने और वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के जरिए 1.15 लाख से अधिक उद्यमियों को सशक्त बनाने के बाद, इस समिट में भारत के निर्यात इकोसिस्टम को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक भारतीय व्यवसायों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने की वॉलमार्ट की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

वॉलमार्ट एवं फ्लिपकार्ट के अधिकारियों ने ग्लोबल सप्लाई चेन में भारतीय कंपनियों की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय साझेदारियां बढ़ाने और क्षमता निर्माण के प्रयासों को रेखांकित किया। जयपुर और कोयंबटूर में क्षेत्रीय ग्रोथ समिट आयोजनों के बाद यह शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाजेशंस (एफआईईओ) के साथ मिलकर आयोजित इस कार्यक्रम से प्रमुख एमएसएमई क्लस्टर्स में पहुंच मजबूत करने में मदद मिली। आगामी वर्षों में ऐसे और शिखर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

वॉलमार्ट इंक के प्रेसिडेंट एवं सीईओ जॉन फर्नर ने कहा, ‘आज के वैश्विक व्यापार परिदृश्य में भारत सबसे ज्यादा गतिशील अवसरों का प्रतिनिधित्व करता है। हमने अब तक भारत से 40 अरब डॉलर से ज्यादा के उत्पादों की सोर्सिंग की है और उद्यमियों को मजबूत करने एवं सप्लायर्स की क्षमता बढ़ाने, नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण मानक स्थापित करने और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। इससे भारतीय कंपनियों को निर्यात के लिए तैयार करने में मदद मिली है। इससे व्यापक आर्थिक अवसर बन रहे हैं और इनोवेटिव कंपनियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का मौका मिल रहा है।’

भारत में एमएसएमई के विकास के मामले में उल्लेखनीय पड़ाव पार करते हुए वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम ने आज बताया कि 2019 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसने देशभर में 1,15,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है, उन्हें डिजिटल क्षमताओं से लैस किया है, जरूरी कारोबारी कौशल सिखाए हैं और नए बाजारों तक पहुंचने में मदद की है। 2028 तक कुल 1,70,000 एमएसएमई का समर्थन करने की योजना के साथ यह प्रोग्राम लगातार ऐसे एमएसएमई को मजबूत कर रहा है, जो नए बाजारों में निर्यात करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट ग्रुप में हमने इस बात को व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है कि कैसे टेक्नोलॉजी और डिजिटल कॉमर्स से पूरे भारत में लाखों छोटे कारोबारियों, उद्यमियों, कारीगरों और स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं। फ्लिपकार्ट समर्थ और वॉलमार्ट वृद्धि जैसी पहलों के माध्यम से हम क्षमता निर्माण करने, बाजार तक पहुंच बेहतर करने और कंपनियों के लिए वैश्विक एवं घरेलू बाजार में विकास के रास्ते खोलने में मदद कर रहे हैं। हम लगातार समावेशी व्यवस्था बनाने और भारत में कॉमर्स इकोसिस्टम को सशक्त करने पर फोकस कर रहे हैं।’

डेडिकेटेड रिसोर्स सेंटर इस शिखर सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण रहा। यहां प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से वॉलमार्ट मार्केटप्लेस से जुड़ने, नियामकीय जरूरतों को समझने और दूसरे देशों में परिचालन को विस्तार देने के बारे में मार्गदर्शन मिला। आयोजन के लिए 5,000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सेलर्स ने अमेरिका एवं अन्य देशों के ग्राहकों तक पहुंचने के लिए वॉलमार्ट मार्केटप्लेस से जुड़ने में रुचि दिखाई।

वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष जुनेजा ने कहा, ‘वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं तथा वॉलमार्ट मार्केटप्लेस को डीपीआईआईटी एवं एफआईईओ जैसे संगठनों के साथ गठजोड़ करने का गर्व है। इससे भारतीय कंपनियों को निर्यात के लिए तैयार करने और दुनियाभर के ग्राहकों से जोड़ने में मदद मिली है।

 

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: CUET-UG 2026 : परीक्षा से पहले NTA की एडवाइजरी जारी, ड्रेस कोड और जरूरी नियम बताए
Next: विजय के CM बनने पर सस्पेंस, TVK के 107 MLA ने दी इस्तीफे की धमकी, राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन

Related Stories

FB_IMG_1789039054259
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789033164374
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789015240702
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 1
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 3
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 4
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर FB_IMG_1788953767667 5
  • उत्तराखंड

“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.