Skip to content
September 11, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राशन कार्डों का सत्यापन अभियान, अपात्रों पर होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड

राशन कार्डों का सत्यापन अभियान, अपात्रों पर होगी कार्रवाई

मंजू रावत May 8, 2026 1 minute read
03_06_2022-ration_card_news_22769007.webp.webp.webp
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान जोर पकड़ने लगा है। इसके तहत अपात्रों पर सख्त कार्रवाई होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय ने बताया कि जनपद में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सही लाभ देने और फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा गैस कनेक्शन जैसे मामलों में प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आए है, जहां एक ही परिवार द्वारा दो राज्यों से राशन कार्डों के माध्यम से लाभ लिया जा रहा है। इसके चलते ही यह अभियान फिर से चलाया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पांच वर्ष में राशन कार्डों का पुनः सत्यापन तथा सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य किया गया है।

डीएसओ पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत जनपद स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसील स्तर पर संबंधित एसडीएम, ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्तरों पर टीमों का गठन कर सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में सहयोग करें। यदि कोई परिवार अपात्र श्रेणी में आता है तो वह स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड संबंधित ग्राम पंचायत, ब्लाॅक अथवा डीएसओ आफिस में जमा करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान यदि कोई उपभोक्ता अपात्र पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: पौड़ी गढ़वाल : गढ़वाल आयुक्त ने परखीं जनसुविधाएं, पेयजल रसोई गैस और जलभराव पर किया विमर्श
Next: नैनीताल : महंगी किताबों और अवैध शुल्क वसूली पर कार्रवाई, 12 स्कूलों को नोटिस

Related Stories

FB_IMG_1789039054259
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789033164374
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789015240702
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 1
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 3
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 4
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर FB_IMG_1788953767667 5
  • उत्तराखंड

“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.