Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा

Preeti Rani May 6, 2026 1 minute read
1778053566_bjp.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा ने अपने ही आठ विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के आंतरिक सर्वे में इन विधायकों का कामकाज संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके चलते उनकी उम्मीदवारी पर खतरा मंडराने लगा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, लगातार दो बार सत्ता में रहने के बाद भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी के चलते संगठन हर सीट और मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन की बारीकी से समीक्षा कर रहा है। सर्वे रिपोर्ट में आठ ऐसी सीटें सामने आई हैं, जहां पार्टी को हार का खतरा नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि इन विधायकों ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। साथ ही, क्षेत्र में उनकी सक्रियता भी अपेक्षाकृत कम पाई गई है। पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि 10 साल की सत्ता के खिलाफ किसी प्रकार की एंटी-इंकंबेंसी लहर तैयार हो।

संगठन ने ऐसे विधायकों को सख्त संदेश देते हुए अपने कामकाज में सुधार और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की नसीहत दी है। साथ ही, जिन सीटों पर पार्टी पिछली बार हार गई थी, वहां भी अलग रणनीति पर काम किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के लिए हर सीट पर जीतने वाला उम्मीदवार ही प्राथमिकता होगा। सर्वे रिपोर्ट को इसी आधार पर देखा जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि संबंधित विधायक अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करते हैं, तो पार्टी उनके टिकट काटने का फैसला भी ले सकती है।

 
 
 

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
Next: देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Related Stories

IMG-20260602-WA0072
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
IMG-20260528-WA0057
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
IMG-20260522-WA0038
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Trending News

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न IMG-20260602-WA0072 1
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश IMG-20260602-WA0060 2
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प IMG-20260528-WA0057 3
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन IMG-20260522-WA0038 4
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0
एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण IMG-20260522-WA0082 5
  • उत्तराखंड

एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण

Preeti Rani May 22, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.