Skip to content
July 30, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर डीएम सविन बंसल की छापेमारी, भारी अनियमितताएं उजागर, मूल विलेख जब्त, प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामले चिन्हित
  • उत्तराखंड

विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर डीएम सविन बंसल की छापेमारी, भारी अनियमितताएं उजागर, मूल विलेख जब्त, प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामले चिन्हित

मंजू रावत May 6, 2026 1 minute read
IMG-20260504-WA0008.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया। डीएम की छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, विकासनगर में औचक निरीक्षण/छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

औचक निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 एवं 2025 तक के मूल विलेख पत्र (Original Deed Registers) कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री किए जाने के मामले भी पाए गए हैं, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, जांच में धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क की चोरी से संबंधित 47 प्रकरण भी चिन्हित किए गए हैं। यह वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला है, जिस पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही तथा प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसी अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच करते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक समग्र रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्तमान एवं पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल के दौरान हुई समस्त गतिविधियों की गहन जांच की जाए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, डीजीसी नितिन वशिष्ठ, तहसीलदार विकास नगर विवेक राजौरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली का कहर, 400 से ज्यादा बकरियां जिंदा दफन
Next: जनता मिलन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, ई-ऑफिस अनिवार्य

Related Stories

IMG-20260729-WA0024
  • उत्तराखंड

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस समारोह में सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट श्री संजय कुमार रावत राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

मंजू रावत July 30, 2026 0
IMG-20260729-WA0025
  • उत्तराखंड

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

मंजू रावत July 30, 2026 0
IMG-20260729-WA0018(1)
  • उत्तराखंड

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर लोकमणिपुर में आयोजित हुआ “समरसता संकल्प अभियान” कार्यक्रम

मंजू रावत July 29, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Trending News

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस समारोह में सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट श्री संजय कुमार रावत राष्ट्रपति पदक से सम्मानित IMG-20260729-WA0024 1
  • उत्तराखंड

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस समारोह में सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट श्री संजय कुमार रावत राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

मंजू रावत July 30, 2026 0
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित IMG-20260729-WA0025 2
  • उत्तराखंड

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

मंजू रावत July 30, 2026 0
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर लोकमणिपुर में आयोजित हुआ “समरसता संकल्प अभियान” कार्यक्रम IMG-20260729-WA0018(1) 3
  • उत्तराखंड

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर लोकमणिपुर में आयोजित हुआ “समरसता संकल्प अभियान” कार्यक्रम

मंजू रावत July 29, 2026 0
80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, भव्य आयोजन के निर्देश FB_IMG_1785334545240 4
  • उत्तराखंड

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, भव्य आयोजन के निर्देश

मंजू रावत July 29, 2026 0
मुख्यमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतारने कठूड़ पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विकास कार्यों का किया निरीक्षण FB_IMG_1785330529540 5
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतारने कठूड़ पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

मंजू रावत July 29, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.