Skip to content
October 30, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Blog
  • व्हाइट हाउस के पास फायरिंग से हड़कंप, संदिग्ध ढेर, लॉकडाउन के बाद हालात सामान्य
  • Blog

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग से हड़कंप, संदिग्ध ढेर, लॉकडाउन के बाद हालात सामान्य

मंजू रावत May 5, 2026
Screenshot_20260505_091103.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

वॉशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के निकट मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। नेशनल मॉल क्षेत्र के पास एक हथियारबंद संदिग्ध और सीक्रेट सर्विस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन व्हाइट हाउस परिसर को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे सादे कपड़ों में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसके पास हथियार होने का अंदेशा था। एजेंटों द्वारा घेराबंदी किए जाने पर संदिग्ध कुछ दूरी तक भागा और अचानक सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान एक किशोर राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, राहगीर को लगी गोली संदिग्ध द्वारा चलाई गई थी।

फायरिंग के बाद सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस परिसर को अस्थायी रूप से लॉकडाउन किया गया और नॉर्थ लॉन पर मौजूद पत्रकारों को अंदर जाने के निर्देश दिए गए। हालांकि कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण में आने पर लॉकडाउन हटा लिया गया।

घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसे बाद में जारी रखा गया। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला भी पास के क्षेत्र से गुजर रहा था, लेकिन अधिकारियों ने दोनों नेताओं को किसी सीधे खतरे से इनकार किया है। सीक्रेट सर्विस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है और मामले की जांच मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग को सौंप दी गई है।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: राहुल गांधी का निजी सचिव बनकर दिया राजनीतिक पद का झांसा, भावना पांडे से ठगे 25 लाख 
Next: दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार

Related Stories

IMG-20260602-WA0060
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

मंजू रावत June 3, 2026 0
Screenshot_2026-05-08-22-08-21-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
  • Blog

127वीं शहादत दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी वासुदेव हरि चापेकर

मंजू रावत May 9, 2026
shubhendu-adhikari.jpg
  • Blog

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ राज: शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

मंजू रावत May 9, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Trending News

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर FB_IMG_1793275413032 1
  • उत्तराखंड

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और दो साहित्य ग्रामों की स्थापना पर दिया जोर

मंजू रावत October 29, 2026 0
पौड़ी में 8 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश FB_IMG_1793267493377 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में 8 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मंजू रावत October 29, 2026 0
सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश FB_IMG_1793196231475 3
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

मंजू रावत October 28, 2026 0
श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके सीएम धामी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा FB_IMG_1793192361245 4
  • उत्तराखंड

श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके सीएम धामी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा

मंजू रावत October 28, 2026 0
गैरसैंण में सीएम धामी ने 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास FB_IMG_1793181102991 5
  • उत्तराखंड

गैरसैंण में सीएम धामी ने 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मंजू रावत October 28, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.