Skip to content
September 12, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पंतनगर बैठक में सचिव दीपक कुमार के सख्त निर्देश, गांवों में रात गुजारेंगे अफसर!
  • उत्तराखंड

पंतनगर बैठक में सचिव दीपक कुमार के सख्त निर्देश, गांवों में रात गुजारेंगे अफसर!

मंजू रावत May 2, 2026 1 minute read
WhatsApp-Image-2026-05-02-at-4.09.13-PM-e1777725587928.jpeg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

रुद्रपुर : सचिव, संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन दीपक कुमार की अध्यक्षता में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव दीपक कुमार ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के अधिकारी गांवों में भ्रमण के दौरान कम से कम एक रात्रि विश्राम अवश्य करें, जिससे ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को समझा जा सके एवं उनका प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सचिव ने अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि समस्त कार्य पारदर्शिता एवं नियमानुसार किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की ड्यूटी एक साथ न लगाई जाए, ताकि शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो और जनगणना कार्य भी सुचारू रूप से चलता रहे। साथ ही आमजन को जागरूक करने हेतु कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को पहचान पत्र देखे बिना अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। इसके लिए पंतनगर स्थित रेडियो यंत्र एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने भाषा के महत्व पर जोर देते हुए सचिव ने कहा कि हिंदी हमारी प्रथम राजभाषा तथा संस्कृत द्वितीय राजभाषा है। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यालयों एवं अधिकारियों के नाम हिंदी के साथ-साथ संस्कृत में भी लिखे जाएं तथा इसके लिए आवश्यकतानुसार संस्कृत विभाग से अनुवाद कराया जाए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर स्वागत संदेशों में भी संस्कृत के प्रयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

सचिव दीपक कुमार ने विभागीय समीक्षा के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सीएचसी एवं पीएचसी केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए टेलीमेडिसिन परामर्श की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके। उन्होंने साइबर फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प के अंतर्गत ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं पुलिस विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले में होमस्टे की संख्या बढ़ाने हेतु प्रयासों में तेजी लाई जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके। साथ ही गैस वितरण प्रणाली की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न रह जाए।

बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की भी विस्तृत समीक्षा की तथा उनकी प्रगति की अद्यतन स्थिति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि घोषणाओं से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जाए तथा यदि किसी स्तर पर कोई बाधा उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय सचिव से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। सचिव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त हो रही शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अधिकतम शिकायतों का समाधान एल-1 स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। जिन विभागों में शिकायतें अधिक संख्या में लंबित हैं, उनसे कारण ज्ञात करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने “गड्ढा मुक्त सड़क” अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विद्यालयों में बालिकाओं एवं महिला कर्मचारियों हेतु स्थापित शौचालयों की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े।”

जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र द्वारा अवगत कराया गया कि प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की नियुक्ति कर दी गई है तथा मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसे पोर्टल पद प्रतिदिन अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मकानों की गणना के कार्य पूरी पार्दर्शिता व त्रुटिरहित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नफील जमील, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग विपिन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: सचिव दीपक कुमार ने संस्कृत ग्राम नगला तराई का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा के साथ भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर दिए अहम निर्देश
Next: अल्मोड़ा के डोल आश्रम में भव्य आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया महोत्सव में भाग

Related Stories

FB_IMG_1789039054259
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789033164374
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
FB_IMG_1789015240702
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 1
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 3
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 4
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर FB_IMG_1788953767667 5
  • उत्तराखंड

“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.