Skip to content
October 28, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Blog
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • Blog

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त

मंजू रावत May 1, 2026
pawan-kheda.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान खेड़ा को निर्देश दिया कि वे जांच में पूरा सहयोग करें और जांच एजेंसियों द्वारा बुलाए जाने पर अनिवार्य रूप से पेश हों। अदालत ने स्पष्ट किया कि खेड़ा किसी भी तरह से सबूतों को प्रभावित या उनसे छेड़छाड़ नहीं करेंगे। साथ ही उन्हें बिना न्यायालय की अनुमति के देश छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को यह भी अधिकार दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर जमानत की शर्तों में और प्रावधान जोड़े जा सकते हैं। गौरतलब है कि पवन खेड़ा पर हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

इससे पहले गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। खेड़ा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि यह मामला असाधारण है और इसमें गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि आरोप मानहानि से जुड़े हैं, जिनमें हिरासत में पूछताछ जरूरी नहीं है।

वहीं, केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि मामले की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ आवश्यक है, ताकि प्रस्तुत दस्तावेजों और तथ्यों के स्रोत का पता लगाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आरोपी के देश छोड़ने का खतरा है और उन पर धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे गंभीर आरोप हैं। अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद खेड़ा को जांच में सहयोग करते हुए कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
Next: घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट

Related Stories

IMG-20260602-WA0060
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

मंजू रावत June 3, 2026 0
Screenshot_2026-05-08-22-08-21-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
  • Blog

127वीं शहादत दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी वासुदेव हरि चापेकर

मंजू रावत May 9, 2026
shubhendu-adhikari.jpg
  • Blog

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ राज: शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

मंजू रावत May 9, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Trending News

सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश FB_IMG_1793196231475 1
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

मंजू रावत October 28, 2026 0
श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके सीएम धामी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा FB_IMG_1793192361245 2
  • उत्तराखंड

श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके सीएम धामी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा

मंजू रावत October 28, 2026 0
गैरसैंण में सीएम धामी ने 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास FB_IMG_1793181102991 3
  • उत्तराखंड

गैरसैंण में सीएम धामी ने 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मंजू रावत October 28, 2026 0
विशेष अभियान-6 के तहत जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में वृहद स्वच्छता अभियान, संक्रमण से बचाव और कचरा प्रबंधन पर जोर FB_IMG_1793102316726 4
  • उत्तराखंड

विशेष अभियान-6 के तहत जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में वृहद स्वच्छता अभियान, संक्रमण से बचाव और कचरा प्रबंधन पर जोर

मंजू रावत October 27, 2026 0
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सीएम धामी का ऐलान, पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय FB_IMG_1793074084483 5
  • उत्तराखंड

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सीएम धामी का ऐलान, पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय

मंजू रावत October 27, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.