Skip to content
September 12, 2026
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
bharatora

bharatora

A Hindi Web news Portal

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Blog
  • बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत, रेस्क्यू जारी
  • Blog

बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत, रेस्क्यू जारी

मंजू रावत May 1, 2026 1 minute read
Screenshot_20260501_092516.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज आंधी-तूफान के बीच डूब गया। शुक्रवार सुबह तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार, क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ, जहां अचानक मौसम खराब होने के चलते तेज हवाओं और बारिश में क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया और डूब गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना भी जुटी

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। शुरुआती दौर में SDRF टीम ने कई लोगों को सुरक्षित निकाला, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण अभियान में बाधा आई। शुक्रवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया।

फिलहाल भारतीय सेना की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई है। हैदराबाद से विशेष टीम और हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री बल भी जबलपुर पहुंच चुका है। भारी मशीनों और हाइड्रोलिक उपकरणों की मदद से फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

20 फीट गहराई में फंसा क्रूज

स्थानीय लोगों के अनुसार, डूबा हुआ क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी और नाव की मदद से करीब 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पोकलेन मशीन समेत भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ पर्यटकों का आरोप है कि उन्हें लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराई गई थी। हालांकि, क्रूज चालक महेश का कहना है कि सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान अचानक और तेजी से आया, जिससे यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका।

इस दर्दनाक हादसे ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।

About The Author

मंजू रावत

See author's posts

Post navigation

Previous: चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये तक महंगा, आज से लागू नई दरें
Next: देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, अतिक्रमण पर सख्ती, 715 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Related Stories

IMG-20260602-WA0060
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

मंजू रावत June 3, 2026 0
Screenshot_2026-05-08-22-08-21-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
  • Blog

127वीं शहादत दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी वासुदेव हरि चापेकर

मंजू रावत May 9, 2026
shubhendu-adhikari.jpg
  • Blog

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ राज: शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

मंजू रावत May 9, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Trending News

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित FB_IMG_1789039054259 1
  • उत्तराखंड

कोटद्वार में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला, युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए किया प्रेरित

मंजू रावत September 10, 2026 0
पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां FB_IMG_1789033164374 2
  • उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंजू रावत September 10, 2026 0
दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ FB_IMG_1789015240702 3
  • उत्तराखंड

दुगड्डा में पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मंजू रावत September 10, 2026 0
राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा FB_IMG_1788954982880 4
  • उत्तराखंड

राजस्व समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, 50% से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने को कहा

मंजू रावत September 9, 2026 0
“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर FB_IMG_1788953767667 5
  • उत्तराखंड

“परम्परा से प्रगति की ओर” : माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं व आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर

मंजू रावत September 9, 2026 0
  • bharatora | उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ पोर्टल | Uttarakhand News Hindi
  • Blog
  • E-Paper
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.