Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Blog
  • चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये तक महंगा, आज से लागू नई दरें
  • Blog

चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये तक महंगा, आज से लागू नई दरें

Preeti Rani May 1, 2026 1 minute read
GAIS-SILINDER-COMRSIAL.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

नई दिल्ली। देश में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त करीब 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिसके बाद कई शहरों में सिलेंडर की कीमत 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान से जुड़े हालात और सप्लाई संकट का असर अब घरेलू बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में यह 2,031 रुपये से बढ़कर 3,024 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। कोलकाता में कीमत 2,208 रुपये से बढ़कर 3,202 रुपये और चेन्नई में 2,246.50 रुपये से बढ़कर 3,237 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई है।

अन्य शहरों में भी कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर 2,365 रुपये से बढ़कर 3,361 रुपये हो गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इसकी कीमत 2,201 रुपये से बढ़कर 3,194 रुपये और गोरखपुर में 3,255.50 रुपये तक पहुंच गई है। आगरा में भी सिलेंडर का दाम बढ़कर 3,125.50 रुपये हो गया है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल-रेस्तरां कारोबार, ढाबों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही शादी-विवाह के सीजन में भी लोगों का खर्च बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर बाहर खाने-पीने की कीमतों पर भी जल्द दिख सकता है।

सरकार और तेल कंपनियों की ओर से फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गई है, लेकिन कॉमर्शियल गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी बाजार में महंगाई का दबाव बढ़ा सकती है।

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: ₹1000 महंगा गैस सिलेंडर : शादी-ब्याह से होटल तक हर जगह बढ़ेगा खर्च
Next: बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत, रेस्क्यू जारी

Related Stories

IMG-20260602-WA0060
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
Screenshot_2026-05-08-22-08-21-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
  • Blog

127वीं शहादत दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी वासुदेव हरि चापेकर

Preeti Rani May 9, 2026
shubhendu-adhikari.jpg
  • Blog

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ राज: शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने की घोषणा

Preeti Rani May 9, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Trending News

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न IMG-20260602-WA0072 1
  • उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Preeti Rani June 3, 2026 0
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश IMG-20260602-WA0060 2
  • Blog

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

Preeti Rani June 3, 2026 0
युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प IMG-20260528-WA0057 3
  • उत्तराखंड

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

Preeti Rani May 29, 2026 0
मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन IMG-20260522-WA0038 4
  • उत्तराखंड

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Preeti Rani May 22, 2026 0
एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण IMG-20260522-WA0082 5
  • उत्तराखंड

एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण

Preeti Rani May 22, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.